फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power corporation xen

Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती के विरोध में एक्सईएन का किया घेराव

Thu, 15 Jun 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 15 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
power corporation xen
बिजली कटौती के विरोध में बिजली निगम के अधिशाषी अभियंता का घेराव करते मगहर कसबे के उपभोक्ता।संवा
मगहर। बिजली कटौती और लो- वोल्टेज की समस्या से परेशान मगहर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बुधवार को अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंचकर एक्सईएन का घेराव किया। इस दौरान बिजली से संबंधित समस्याओं के निस्तारण की मांग की और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी के नेतृत्व में सभासदों और लोगों ने बिजली समस्या को लेकर अधिशाषी अभियंता का घेराव किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत मगहर में बिजली कटौती बढ़ गई है। साथ ही लो- वोल्टेज की समस्या बनी हुई। बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हैं, इसे बदले जाने की जरूरत है। इसके साथ ही लोकल फाल्ट होने पर तत्काल आपूर्ति बहाल करने के लिए कदम उठाया जाए।
विज्ञापन

शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर में कुल आठ विद्युत संविदा कर्मियों की तैनाती थी, जिनमें से चार कर्मचारी हटा दिए गए हैं। मांग की कि नगर पंचायत कार्यालय मगहर का मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर अलग किया जाए, जिससे कार्यालय का कार्य सुचारू रूप से चले। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में लगे जर्जर तारों को बदला जाए, जिससे समस्याओं से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशाषी अभियंता ने इन समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर सभासद अवधेश सिंह, मेंहदी हसन, चंदन सैनी, अतुल श्रीवास्तव, रईस आलम, मो.अज्जम अली, मोहम्मद असद, सुहैल अहमद, अहमद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed