फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Power contract workers demonstrated

विद्युत संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया

Mon, 17 Oct 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 17 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Power contract workers demonstrated
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले विद्युत संविदा  कर्मियों ने सोमवार को अधिशाषी अभियंता विद्युत के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संविदा कर्मियों ने आरोप लगाया कि आश्वासन के बाद भी आठ माह से मानदेय भुगतान नहीं किया गया, जबकि ईपीएफ खाता भी नहीं खोला गया। श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन और जीवन बीमा नहीं कराया गया। विद्युत संविदा कर्मियों ने चेतावनी दिया कि यदि समस्याओं पर कदम नहीं उठाया गया तो 25 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन

विद्युत संविदा कर्मी अपराह्न करीब तीन बजे अधिशाषी अभियंता विद्युत के कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल मेंहदावल के संविदा कर्मियों ने कहा कि संविदा कर्मियों के परिवार के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में तत्काल मानदेय दिलाने की व्यवस्था की जाए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि ईपीएफ खाता खोलने व जीवन बीमा कराने का आश्वासन देने के बाद भी अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। विद्युत कर्मियों ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो 25 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान अनुरक्षण व परिचालन में सहयोग नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा, दिग्विजय मिश्रा, कुसमाकर भारती, शैलेंद्र प्रकाश, मधुकर, दीनानाथ, कन्हैया, योगेंद्र कुमार, सत्यदेव, रूद्रप्रताप सिंह, मोहम्मद अबरार, लल्लन प्रसाद, ओंकारनाथ दूबे, राममूरत, धर्मेद्र यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed