{"_id":"58b711184f1c1b965e8325e2","slug":"poultry-farm-fire-four-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्म में आग लगी, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल्ट्री फार्म में आग लगी, चार झुलसे
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
मुर्गी फार्म की आग से कई चूजे भ्ाी जल गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुगिया में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में मंगलवार की रात गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग की चपेट में आने से पोल्टी फार्म संचालक दंपती समेत चार लोग झुलस गए। आसपास के लोगों की मदद से दंपती को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
झुगिया गांव निवासी सुधीर निषाद का अपने घर के पास ही पोल्ट्री फार्म है। मंगलवार रात करीब पौने दस बजे सुधीर पोल्टी फार्म पर गए। यहां चूजों को ठंड से बचाने के लिए हीटर का इंतेजाम पहले से था। चूजों की सुरक्षा के लिए जाली के घेरे के साथ प्लास्टिक की पन्नी से पूरी तरह से पैक था। उसी के निकट ही गैस सिलिंडर रखा हुआ था। प्रधान शमीम अख्तर ने बताया कि सिलेंडर में रिसाव की शिकायत थी और रात करीब 10 बजे बिजली आने पर सुधीर ने हीटर जलाने के लिए प्लग चालू किया तो आग लग गई। आग की चपेट में आए सुधीर की मदद के गुहार पर पत्नी रुक्मिणी पहुंची तो वह भी झुलस गई।
दोनाें को बचाने के चक्कर में सुधीर की भांजी रंजना(13) और बेटा भी मामूली रूप से झुलस गए। जानकारी पर आस-पास के लोग पहुंचे और झुलसे दंपति की मदद की। इस घटना में सुधीर करीब 70 प्रतिशत झुलस गए, जबकि पत्नी रुक्मिणी का कमर से ऊपर का हिस्सा झुलस गया है। चूजे भी काफी संख्या में झुलस गए। सूचना 108 एंबुलेंस पहुंची। इसी से झुलसे दंपति को पहले जिला अस्पताल फिर वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज भेज दिया। हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दंपती को लखनऊ रेफर कर दिया गया।