फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Potters busy making lamps, wheel picks up speed

Sant Kabir Nagar News: दीये बनाने में जुटे कुम्हार, चाक ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 24 Oct 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 24 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Potters busy making lamps, wheel picks up speed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। रोशनी का पर्व दीपावली की तैयारी में लोग जुटे हुए हैं। ऐसे में मिट्टी के दीयों का अपना ही आकर्षण होता है। इन दिनों दीयों को बनाने के लिए कुम्हार जुटे हैं। 31 अक्तूबर को दिवाली है। दीयों की मांग को देखते हुए कुम्हारों की चाक की रफ्तार भी बढ़ गई है। मिट्टी के आकर्षक दीये, चौकड़ा व गणेश लक्ष्मी की मूर्ति बनाने में दिन-रात जुटे हैं।
शहर के बड़गों में रहने वाले संतराम प्रजापति अपने घर आंगन में इलेक्ट्रिक चाक पर मिट्टी के दीये तैयार करने में लगे हैं। इस काम में उनका पूरा परिवार भी दीये और पूजा में काम आने वाले मिट्टी का चौकड़ा बना रहे हैं। दीयों को बनाने के काफी ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन

कुम्हारों का कहना है कि इस बार 80 हजार दीये बनाने का लक्ष्य है। इससे उनकी आमदनी होगी, लेकिन शहर में मिट्टी न मिलने के कारण उन्हें परेशानी होती है। ग्रामीण क्षेत्रों से मिट्टी मंगानी पड़ती है, जो महंगी होती है। इसमें ज्यादा खर्च पड़ रहा है, लेकिन पुस्तैनी काम को आगे बढ़ाने के लिए वह इस काम को कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed