{"_id":"68e011d875d2aa507b0ff6d9","slug":"posing-as-a-bank-employee-he-stole-rs-65-lakh-from-the-account-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139244-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बैंक कर्मचारी बन खाते से उड़ाया साढ़े छह लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बैंक कर्मचारी बन खाते से उड़ाया साढ़े छह लाख रुपये
Fri, 03 Oct 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के सरौली चहारूम गांव निवासी एक व्यक्ति के खाते से जालसाजों ने बैंक कर्मी बनकर लगभग साढे छह लाख रुपये उड़ा दिए हैं। पुलिस मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी एसओ जेपी चौबे ने बताया कि पुलिस को दिये अपने शिकायत पत्र में सरौली चहारुम गांव निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे के आसपास उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उनका बैंक खाता बंद होने की जानकारी दी। उसने उनके एटीएम के अंतिम चार अंक बताए। जिससे उनको विश्वास हो गया कि वह बैंक कर्मी है। इसके बाद उनके व्हाट्सएप पर एक एप भेजा और उसमें बैंक खाता व एटीएम कार्ड का डिटेल भरवाया। कुछ समय बाद उनके बैंक खाता से आठ बार में कुल 6,27,451.76 रुपये कट गया। इसकी शिकायत उन्होंने एनसीआरटी पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया।