{"_id":"56eee7d24f1c1bf425f15290","slug":"poor-children-are-divided-into-fabric-and-color","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब बच्चों में बांटा कपड़ा और रंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब बच्चों में बांटा कपड़ा और रंग
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
कपड़ा और रंगा बांटे।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मद्देनजर गरीब बच्चों को भी खुशियों में शामिल करने के लिए रविवार को समाज सेवा परिषद ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के बंजरिया पश्चिम में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बाल आश्रम के बच्चों को होली के उपलक्ष्य में कपड़ा और रंग का वितरण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि त्यौहार के समय गरीब व निराश्रित बच्चों को खुशियां मिले, इसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे लोगों की मदद करें जो गरीबी के कारण खुशियां नहीं मना पाते। विशिष्ट अतिथि त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के चेहरे पर खुशी आती है। इस अवसर पर जय प्रकाश, गणेश चौहान, संजय यादव, अभिषेक चौरसिया, मनीष चौरसिया, समाज सेवा परिषद के अध्यक्ष शुभम चौधरी, ऋतिक श्रीवास्तव, मयंक, विवेक चौरसिया, रोहित पांडेय, शैलेेंद्र राय आदि उपस्थित रहे।