फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ponds dug from MNREGA dry up

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा से खोदे गए तालाब सूखे

Fri, 10 Mar 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 10 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ponds dug from MNREGA dry up
शासन की जल संचय करने की मंशा पूरी होते नहीं दिख रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। जल संचयन के उद्देश्य से गांवों में पोखरों की मनरेगा योजना से खुदाई कराई गई। काफी संख्या में पोखरों के सुंदरीकरण का काम चल भी रहा है। इनमें से अधिकतर पोखरे सूख गए हैं। गर्मी भी पड़ने लगी है। ऐसे में आग लगी तो फायर ब्रिगेड को पानी ढूंढना पड़ेगा।
मनरेगा सेल के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 144 पोखरे की खुदाई और सुंदरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। 138 पोखरों पर कार्य चल रहा है। इस वित्तीय वर्ष में विकास खंड हैंसर बाजार के 86 और पौली के 56 ग्राम पंचायतों में तालाब की खुदाई की गई। विकास खंड हैंसर बाजार ठाकुराडाडी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव अलाईचक में भी तालाब की खुदाई कराई गई। 4,82,000 रुपये मनरेगा मजदूरी के मद में खर्च किए गए, लेकिन तालाब की हालत यह है की मार्च के पहले ही पखवारे में पानी समाप्त हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीण नागेंद्र प्रसाद, रामधनी, सुभाष, मनोज कुमार, प्रभावती देवी आदि का कहना है तालाब की खुदाई की जगह केवल झाड़-झंखाड़ की सफाई की गई। मुश्किल से छह दिनों में आठ से 10 मजदूर कार्य पूरा कर दिए। तालाब गहरा नहीं हुआ और पानी विहीन हो गया। गांव वालों का कहना है की इस तालाब में पहले लबालब पानी भरा रहता था। गांव के पशु गर्मी के महीने में उसमें पानी पीते ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगल-बगल के गांव में यदि आग लग जाती थी तो इसी तालाब से दमकल कर्मी पानी भरकर आग पर काबू पाने का काम करते थे। विकास खंड पौली स्थित तमाम तालाब गर्मी आते ही पानी विहीन होने लगे हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि किसी तालाब में यदि पानी नहीं है तो उसमें पानी भराया जाएगा। कार्य मानक के अनुरूप कराया गया है या नहीं, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


...
कोट
तालाबों में पानी होना अनिवार्य है। सभी बीडीओ से सूचना मंगाई जाएगी कि कितने पोखरों में पानी की कमी है। जहां-जहां पोखरे सूख गए होंगे अथवा पानी की कमी होगी,वहां पानी भरवाए जाने की व्यवस्था की जाएगी।
--- संत कुमार,सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed