फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ponds decorated with rangoli and colorful lights

Sant Kabir Nagar News: रंगोली और रंग-बिरंगी रोशनी से सज गए ताल-पोखरे

Sat, 18 Nov 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ponds decorated with rangoli and colorful lights
नाथनगर ब्लाक के इटौवा में छठ पर्व के लिए पोखरे का हुआ सुंदरीकरण।
धनघटा। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। चार दिनों तक चलने वाले सूर्य उपासना के महाव्रत का शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ आगाज हो गया। नाथनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में संध्या अर्घ्य के लिए पोखरे और तालाब सजा दिए गए हैं। इटौवा में मोहक सजावट और रंग-बिरंगी सीढ़ियां, रंगोली आकर्षण का केंद्र हैं।
विज्ञापन


संतान की सुख समृद्धि, दीर्घायु की कामना के लिए मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। इस व्रत में नियम-संयम, सादगी व कठिन अनुष्ठान महत्वपूर्ण माने जाते हैं। नाथनगर क्षेत्र की 103 ग्राम पंचायतों में तालाब, पोखरों की सफाई के साथ वेदी निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया गया। क्षेत्र के महुली, अलीनगर पुल के पास स्थित घाट, हरिहरपुर कठिनाइया नदी पुल के पास, इटौवा में पोखरों पर कुछ अलग तरह की बेहतरीन व्यवस्था कराई गई है। प्रधान महेश यादव, सर्वेश सिंह, संजय कुमार आदि ने व्रती महिलाओं के लिए घाटों की साफ-सफाई, बेदी, लाइट व सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कराए हैं। रंग-बिरंगी लाइटिंग झालर, विभिन रंगों से उकेरी गईं सीढि़यां और संदेश देती रंगोली हर किसी को आकर्षित कर रही हैं। साफ-सफाई और चकाचक व्यवस्था के साथ व्रती महिलाओं की जरूरत के लिए मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed