{"_id":"5810f7a64f1c1b3924bc3fdb","slug":"polls-were-open-in-the-investigation-of-manipulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में खुलने लगी गड़बड़ी की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में खुलने लगी गड़बड़ी की पोल
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकाें द्वारा करीब ढाई करोड़ रुपये लौटाने की जांच एडीएम की अध्यक्षता वाली टीम कर रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि खाता नंबर और आईएफएससी कोड सही फीड न होने से कई किसानों के खातों में सूखा राहत की रकम नहीं पहुंची। अब ऐसे 5396 मामले सामने आए हैं। डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन फिर किसानों का सही खाता नंबर और आईएफएससी कोड जुटाने में जुट गया है।
जिले में अभी तक सूखा राहत का लाभ एक लाख पांच हजार किसानों को नहीं मिला है। जबकि बैंकों ने करीब 11000 किसानों के भेजे गए सूखा राहत की धनराशि करीब ढाई करोड़ रुपये ट्रेजरी को लौटा दी थी। लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी।
एडीएम के पी यादव ने बताया कि अब तक जांच में पाया गया कि मेंहदावल तहसील क्षेत्र के 994 किसानों के खाते और आईएफएसी कोड सही से फीड नहीं होने की वजह से 21,86,502 रुपये, धनघटा तहसील में 2137 किसानों के खाते में आईएफएसी कोड की गड़बड़ी से 44,97,312 रुपये और खलीलाबाद तहसील में 2263 किसानों के खातों और आईएफएसी कोड की गलत फीडिंग की वजह से 48,41,335 रुपये लौटा दिए गए थे।जांच में अभी तक कुल 5396 किसानों के खातों की गड़बड़ी की वजह से 1,15,25,049 रुपये लौटाए जाने का मामला पकड़ में आया है। आगे जांच में अन्य किसानों के खाते में पैसा आखिर क्यों नहीं पहुंचा, इसकी वजह पता की जा रही है।
विज्ञापन
डीएम सुरेश कुुमार ने बताया कि जिन किसानों के खाते की गड़बड़ी की वजह से रकम नहीं पहुंची है, उनकी गड़बड़ी ठीक कराई जा रही है। इसके लिए हल्का लेखपाल लगाए गए है। करीब छह करोड़ रुपये अभी सूखा राहत का है। जो किसान वंचित रह गए है, उन्हें सूखा राहत दिलाए जाने की कार्रवाई प्रक्रिया में है।