फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Polling parties reached 1437 booths amid three-tier security

Sant Kabir Nagar News: त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 1437 बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Sat, 25 May 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 25 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached 1437 booths amid three-tier security
- सुबह सात बजे से होगा मतदान, डीएम व एसपी संभाला मोर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को एचआरपीजी काॅलेज से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना की गईं। देर शाम तक जिले के 1437 बूथों पर पालिंग पार्टियां पहुंच गई थीं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
एचआरपीजी कॉलेज से मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने के लिए अधिकारी शाम तक जूझते रहे। कार्मिकों के लिए वाहनों की व्यवस्था एआरटीओ व डीएसओ के जिम्मे रही। दूसरी तरफ अर्द्धसैनिक बलों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने संभाल रखी थी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता लगातार पोलिंग पार्टियों की रवानगी पर नजर बनाए रहे। ट्रैफिक पुलिस जाम न हो, इसके लिए जूझती रही।
विज्ञापन

वहीं चीनी मिल परिसर में वाहनों को खड़ा कराए जाने की व्यवस्था की गई थी। मतदान ड्यूटी में लगाए गए कर्मियों के कार्ड, ईवीएम व अन्य सामग्री उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था एचआरपीजी कॉलेज में की गई थी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ संत प्रसाद आदि अधिकारी पार्टियों के रवाना होने की जानकारी लेते रहे। मतदान के लिए जिले में 1437 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ संत प्रसाद ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अगर मतदान में किसी तरह की कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो पांच मिनट के अंदर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच जाएगी। देर शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। आल्हापुर व खजनी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां संबंधित जिले से रवाना की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed