फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Polling for the by-election for the post of BDC today, polling parties reached the booths

बीडीसी पद के उपचुनाव के लिए मतदान आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Wed, 03 Aug 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Polling for the by-election for the post of BDC today, polling parties reached the booths
सेमरियावां ब्लॉक में मतदान के लिए चुनाव सामग्री लेते मतदानकर्मी। - फोटो : KHALILABAD
बीडीसी पद के उपचुनाव के लिए मतदान आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

कड़जा में दो उम्मीदवार और दानोकुइयां में तीन उम्मीदवार मैदान में
- मतदान के लिए बनाए गई है आठ पोलिंग पार्टियां
सेमरियावां। ब्लॉक के दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होना है। इसके लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंची। प्रशासन ने मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए दोनों सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पार्टियां बूथों पर पहुंचीं। बृहस्पतिवार सुबह सात से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। कड़जा वार्ड संख्या 18 अनुसूचित जाति सीट के लिए दो उम्मीदवार और दानोकुइयां द्वितीय वार्ड संख्या 24 अनारक्षित सीट के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। बीडीसी दानोकुइयां द्वितीय वार्ड संख्या 24 के अनारक्षित सीट के लिए ममता पत्नी धीरज पांडेय निवासी तेनुहारी दोयम, बदामा पत्नी परमानंद निवासी रजापुर सरैया तथा गुफरान मुनीर पुत्र मुनीरूलहसन निवासी सेमरियावां मैदान में हैं। जबकि कड़जा वार्ड संख्या 18 अनुसूचित जाति आरक्षित बीडीसी पद के लिए राम प्रकाश पुत्र बदलू तथा इंद्राजी पत्नी राजाराम चुनाव मैदान में हैं। आरओ जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार व एआरओ एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी ने बताया कि कड़जा बीडीसी वार्ड संख्या 18 अनुसूचित जाति आरक्षित वर्ग सीट पर मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। दो बूथ कड़जा में और दो बूथ रक्शादेवई में बनाया गया है। इस सीट पर कुल 1940 मतदाता हैं। इसी प्रकार दानोकुइयां द्वितीय वार्ड संख्या 24 अनारक्षित सीट के लिए दो बूथ दानोकुइयां और दो बूथ रूधौली में बनाया गया है। इस सीट के लिए 1731 मतदाता हैं। मतदान के लिए नौ पोलिंग पार्टी बनाई गई है। जिसमें से आठ पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के लिए रवाना हुई, जो शाम तक बूथों पर पहुंच गई है। साथ ही एक मतदान पार्टी को रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने बताया कि वृहस्पतिवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जबकि पांच अगस्त को मतगणना ब्लॉक सभागार में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed