{"_id":"6488c04b6d73d820b40a01a7","slug":"political-news-update-khalilabad-news-c-7-1-205887-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में सारे गुंडे जेल में : नंद गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में सारे गुंडे जेल में : नंद गोपाल
Wed, 14 Jun 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
शहर के मैरेज हाल में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। प्रदेेश सरकार के मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेेश सरकार ने व्यापारियों का सम्मान बढ़ाया है। भाजपा सरकार में व्यापारी सुरक्षित है। इस सरकार में सारे गुंडे माफिया जेल में है। डबल इंजन की सरकार निरंतर विकास की गाथा लिख रही है।
वे मंगलवार को एक मैरेज हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा के जरिये आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि आज विदेशी कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश कर कल कारखाने लगाकर लोगों को रोजगार दे रही हैं। पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश में निवेश करने से पहले व्यापारी माफियाओं से डरते थे, लेकिन अब खुल कर निवेश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योग की स्थापना कर रोजगार के अवसर दे रही है। आज देश इसमें पूरे विश्व में अग्रणी है। आम लोगो के लिए सस्ती हवाई सेवा उपलब्ध है। यही नहीं कई नए हवाई अड्डे बनाए गए हैं। इन सबमें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांसद प्रवीण निषाद, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल तिवारी, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, अशोक पांडेय, रामललित चौधरी, बनर्जी लाल अग्रहरि, सतविंदर पाल, सत्यपाल पाल, सुनीता अग्रहरि, उषा पांडेय, किरण प्रजापति, श्रवण अग्रहरि, श्रीधर अग्रहरि समेत अन्य मौजूद रहे।