फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   political news

संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करें कार्यकर्ता : कलाम

Wed, 14 Jun 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
political news
धनघटा में बैठक करते सपा के कार्यकर्ता।संवाद
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) विधानसभा क्षेत्र धनघटा के जोनल और सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को राम विभूति यादव बाबा विकास इंटर कॉलेज में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि संविधान और देश को बचाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को संघर्ष करने की जरूरत है, जिससे 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जा सके।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि सेक्टर और जोनल स्तर के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर पार्टी को मजबूत करने के लिए सपा की नीतियों की जानकारी लोगाें को दें। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार के काले कारनामों से देश और प्रदेश की जनता ऊब चुकी है। झूठ के सहारे सत्ता में आकर जनविरोधी, संविधान विरोधी, नौजवान विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए लोग तैयार बैठे हैं। जरूरत इस बात की है कि पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम करें।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सुनील सिंह ने कहा कि पार्टी बगैर भेदभाव के सभी को सबका अधिकार दिलाने के पक्ष में है। आज देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई से आम जनमानस तंग है। बैठक को पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, पूर्व प्रमुख रामाशीष यादव, केडी यादव, पूर्व मंत्री पप्पू निषाद, चंदू यादव, प्रिया पाठक, मनीषा पासवान, लाल बहादुर यादव, देवानंद चौधरी, केशव राजभर, लालजी प्रसाद, राजमन यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रामनिवास यादव, इरशाद खान, सुभाष यादव, रामवृक्ष निषाद, अंकिता बाबी, नित्यानंद यादव, इंदल यादव, राहत हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed