फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police Uncle, send Mom to jail

पुलिस अंकल, मम्मी को जेल भेज दो

Mon, 17 Dec 2018 11:50 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 17 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Police Uncle, send Mom to jail
पुलिस अंकल, मम्मी को जेल भेज दो - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। पुलिस अंकल! मेरी मम्मी को जेल भेज दो। वह रात में पुआल पर सुलाती है और खुद बाबू (एक साल के छोटे भाई) के साथ सोती है। बाबू को मोजे भी पहनाती है। उसे गोद में लेती है, दुलार करती है, अच्छे-अच्छे कपड़े पहनाती है। मुझे तो वह पूछती भी नहीं। स्कूल भी नहीं भेजती। तीन साल की बच्ची के मुंह से ये बातें सुन पंचपोखरी चौकी इंचार्ज हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन


वाकया सोमवार शाम छह बजे का है। चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव पुलिस चौकी में गांव के लोगों से बातचीत कर रहे थे, तभी पलक नाम की तीन साल की बच्ची पहुंची और मम्मी की शिकायत करने लगी। कहा, मां छोटे भाई को ज्यादा प्यार करती है और उसे पुआल पर सुलाती है। बच्ची की बातें सुन चौकी इंचार्ज ने उसे प्यार से पास बैठाया। बातों-बातों में बच्ची के घर और पिता के बारे में पूछा। वहां बैठे कुछ लोग बच्ची को पहचानते थे। उन्होंने बताया कि बच्ची का घर चौकी के पास ही है। चौकी इंचार्ज बच्ची के घर पहुंचे और परिजनों को सारी बातें बताईं। बच्ची की मां और दादी ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई बात नहीं। दादी ने कहा कि उनकी बहू छोटे बच्चे के साथ बिस्तर पर सोती है। रात को सोते समय छोटे बच्चे पर पलक के हाथ-पैर न पड़ जाएं इस भय से उसे अलग सुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed