फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police take know about 58 historysheeters

हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

Fri, 03 Jul 2020 08:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
police take know about 58 historysheeters
लापता 58 हिस्ट्रीशीटरों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

कानपुर की घटना के बाद पुलिस ने बढ़ाई हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी
जनपद में हैं 375 हिस्ट्रीशीटर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कानपुर की घटना के बाद हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी पुलिस ने बढ़ा दी है। जिले में अलग-अलग मामलों में 24 हिस्ट्रीशीटर जेल में निरुद्ध हैं। जबकि 58 हिस्ट्रीशीटर लापता हैं। पुलिस लापता हिस्ट्रीशीटरों को परदेश कमाने जाने की बात बता रही है। लेकिन वे हिस्ट्रीशीटर कहां हैं, यह जानकारी जुटा रही है।
जिले में कुल 375 हिस्ट्रीशीटर हैं जिसमें कोतवाली में 80, दुधारा 48, धनघटा में 52, महुली में 52, मेंहदावल में 49, बखिरा में 61, धर्मसिंहवा में 12 और बेलहर कला में 12 हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 293 हिस्ट्रीशीटर तो अपने घरों पर मौजूद हैं। जबकि 24 हिस्ट्रीशीटर अलग-अलग मामलों में जेल में निरुद्ध हैं। इसके अलावा 58 हिस्ट्रीशीटर लापता हैं। लापता हिस्ट्रीशीटरों में कोतवाली में छह, दुधारा में दस, धनघटा में सात,महुली में 12,मेंहदावल में दस, बखिरा में छह, धर्मसिंहवा में चार और बेलहर कला में तीन हैं। उधर, मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने की घटना ने सभी को झकझोर दिया है।
विज्ञापन

एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि वैसे तो एक साल के भीतर पुलिस पर कोई हमले की घटना नहीं घटी है। 58 हिस्ट्रीशीटर बाहर कमाने गए हैं। उनके बारे में पता कराया जा रहा है। जिले में जितने भी हिस्ट्रीशीटर हैं, उनकी सतत निगरानी कराई जाती है। सभी एसओ को निर्देश दिए गए हैं कि हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed