फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police surintendent is running

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने पुलिस कर्मियों की लगवाई दौड़

Sat, 13 May 2023 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
police surintendent is running
संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की दौड़ लगवाई। बाद में पुलिस लाइन में साफ- सफाई और भोजनालय आदि की जांच की।
विज्ञापन

एसपी ने परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्चकोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने का निर्देश दिया। कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई।
विज्ञापन

भोजनालय व साफ-सफाई का निरीक्षण करने के उपरांत यूपी-112 के पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर पीआरवी के मानक के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को रखने के संबंध में पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया। बाद में पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों की जांच की। गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल / लाइंस अंबरीष सिंह भदौरिया, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed