फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police remained ready in the security of ballot boxes

Sant Kabir Nagar News: मतपेटिकाओं की सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

Sat, 13 May 2023 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police remained ready in the security of ballot boxes
संतकबीरनगर। मतदान के बाद नगर पालिका खलीलाबाद, नगर पंचायत बखिरा और नगर पंचायत मगहर की मतपेटियां हीरालाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई हैं। मतपेटी जमा करने के पहले दिन सपा प्रत्याशी और समर्थकों ने सुरक्षा को लेकर खूब हंगामा किया था, लेकिन शुक्रवार को नजारा कुछ और ही देखने को मिला।
विज्ञापन

दोपहर के समय हीरालाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने सन्नाटा पसरा रहा। वहीं सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस के जवान मुख्य गेट के साथ ही स्ट्रांग रूम के बाहर डटे रहे। स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी भी लगाया गया है, जिसमें सभी आने-जाने वाले लोगों की रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में लगे इंंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि रात के समय प्रत्याशी और उनके समर्थकों को महाविद्यालय में बने चबूतरे पर सोने के लिए स्थान दिया गया। दिन में अधिक धूप के कारण सभी बाहर की दुकानों में जाकर बैठे। सुरक्षा के लिहाज से किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed