Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police recruitment examination will be held at nine centres...administration is monitoring

Sant Kabir Nagar News: नौ केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा...प्रशासन कर रही निगहबानी

Tue, 13 Aug 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment examination will be held at nine centres...administration is monitoring
- कोचिंग सेंटर, फोटो काॅपी की दुकान और परीक्षा संबंधी अन्य गतिविधियों पर नजर
विज्ञापन

- सर्विलांस, स्वाट, एसओजी व एलआईयू की टीम कर रही निगरानी
- पिछली बार पेपर लीक मामले में जनपद के करीब 15 लोग पकड़े गए
23 से होगी परीक्षा, 26160 अभ्यर्थी पंजीकृत

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए नौ केंद्रों बनाए गए है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में बराबर निगरानी बरत रही है। आस पास के कोचिंग सेंटर, फोटो कापी एवं अन्य दुकानों पर होने वाले गतिविधियों पर टीम बारीकी से नजर रख रही है। पिछली बार पेपर लीक में लगभग 20 लोग पकड़े गए थे। इस बार भी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्कता अभी से ही बरत रही है।
पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में चल रहा है। 23 अगस्त से जिले के नौ परीक्षा केंद्र पर पांच दिन में दो पालियों में परीक्षा होनी है। इसके लिए पुलिस महकमे की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिकारी परीक्षा केंद्र पर मिलने वाली कमियों को दूर कराने में जुटे हैं। इसके अलावा स्थानीय पुलिस, सर्विलांस, स्वाट, एसओजी व एलआईयू की टीम भी सुचितापूर्ण पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए क्षेत्र में निगरानी बरत रही है। शहर, कस्बा एवं अन्य स्थानों के कोचिंग सेंटर, फोटो काॅपी, कैफे आदि स्थानों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

परीक्षा संबंधी हर संदिग्ध की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके अलावा पूर्व की पुलिस भर्ती परीक्षा मेें स्थानीय स्तर पर पकड़ में आए अभ्यर्थी एवं उनके आसपास के लोगों की भी निगहबानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सेंटर पर साॅल्वर ने दी थी परीक्षा
फरवरी माह में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में जनपद में तीन सेंटर पर मूल अभ्यर्थी के स्थान पर साॅल्वर बैठाकर परीक्षा देने का मामला पकड़ में आया। पुलिस ने जब केस दर्ज कर जांच करना शुरू किया तो इसमें सेंधमारी करने वाले करीब 15 से 20 स्थानीय व बिहार प्रांत के लोग गिरफ्त में आए।

पांच दिन दस पालियों में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा
23 अगस्त से पांच दिन दस पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। जानकारों की माने तो प्रत्येक पाली में 2616 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होगें। पांच दिनों में दस पाली में होने वाली परीक्षा में जिले के सभी नौ केंद्रों पर कुल 26160 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।



पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जनपद में नौ केंद्र बनाए गए हैं। पांच दिन दस पाली में होने वाली परीक्षा में प्रत्येक पाली में 2616 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों की जांचकर वहां मिलने वाली सभी कमियों को दूर कराया जा रहा है, जिससे सुचितापूर्ण पुलिस भर्ती परीक्षा पूरी कराई जा सके।
- सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed