फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police recruitment examination should be conducted again in a transparent manner

Sant Kabir Nagar News: पारदर्शी तरीके से फिर कराई जाए पुलिस भर्ती परीक्षा

Mon, 26 Feb 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 26 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment examination should be conducted again in a transparent manner
संतकबीरनगर। 17 और 18 फरवरी को आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री ने पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के फैसले का अभ्यर्थियों ने स्वागत किया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि पूरी तैयारी करके परीक्षा देने के बाद भी धांधली के कारण उनका चयन नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में परीक्षा निरस्त होकर पारदर्शी तरीके के साथ परीक्षा कराया जाना आवश्यक था। यूपी पुलिस परीक्षा निरस्त होने पर अभ्यर्थियों से हुई बातचीत पर पेश है एक रिपोर्ट।
विज्ञापन


यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से उम्मीदों पर पानी फिरने का अंदेशा था। वैसे तो पेपर बहुत अच्छा हुआ था। लेकिन पेपर लीक होने से इसका असर रिजल्ट पर पड़ता। मुख्यमंत्री ने पेपर लीक होने पर परीक्षा निरस्त कर परीक्षा में धांधली कराने वालों के मंशा पर पानी फेर दिया है। छह माह के अंदर दुबारा सुचिता के साथ परीक्षा होगी यह खुशी की बात है।
विज्ञापन


अंशुमान मिश्र, अभ्यर्थी पुलिस भर्ती
17-18 फरवरी को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का असर परिणाम पर पड़ता। पूर्ववर्ती सरकार में जिस तरह पहले परीक्षाओं में धांधली होती थी। उसकी पुनरावृत्ति नहीं होने पाया। यह यूपी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। जब दुबारा परीक्षा हो तो पूरी पारदर्शिता के साथ हो। जिससे मेहनत करने वाले परीक्षा पास कर देश सेवा में आये।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानेन्द्र मिश्र, अभ्यर्थी, पुलिस भर्ती
पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने से मन को सुकून मिला। परीक्षा से पहले पेपर लीक होने की लगातार मिल रही जानकारी से मन आशंकित था कि पेपर लीक होने का असर परिणाम पर पड़ेगा। मुख्यमंत्री द्वारा परीक्षा निरस्त करना ज्यादातर उम्मीदवार खुश हैं। परीक्षा की तैयारी के समय भी मिल गया।


अमन त्रिपाठी, अभ्यर्थी पुलिस भर्ती
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त करना स्वागत योग्य है। परीक्षा का पेपर लीक कराने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे की भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न होने पाए।
सूरज गौड़ अभ्यर्थी, पुलिस भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed