फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police Recruitment Examination: Monitoring will be done by dividing it into two zones and nine sectors.

पुलिस भर्ती परीक्षा : दो जोन और नौ सेक्टर में बांट कर होगी निगरानी

Fri, 23 Aug 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 23 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Examination: Monitoring will be done by dividing it into two zones and nine sectors.
- सीसीटीवी कैमरे से पुलिस अभ्यर्थियों पर रखेगी नजर
विज्ञापन

- सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
- पांच सेक्टर में बांटकर व्यवस्था संभालेगी यातायात पुलिस
- केंद्र के प्रवेश द्वार पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी
नौ केंद्रों पर जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन
200 मीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र पर किसी को रुकने की अनुमति नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा आज से जिले के नौ केंद्रों पर आयोजित होगी। दो जोन और नौ सेक्टर में बांट कर पुलिस भर्ती परीक्षा की निगरानी होगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में किसी को रुकने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र के बाहर, भीतर और सीसीटीवी कैमरे से पुलिस अभ्यर्थियों पर नजर रखेगी। परीक्षा शुरू होने से लेकर छूटने तक शहर में रूट डायवर्जन रहेगा।
पुलिस भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नौ इंस्पेक्टर को केंद्र प्रभारी बनाया गया है। केंद्र के प्रवेश द्वार पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। इसके अलावा केंद्र के भीतर भी पुलिस टीम निगरानी बरतेगी। साथ ही सभी कक्ष में लगे सीसीटीवी की मदद से भी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परिक्षार्थियों की निगहबानी करने का काम करेगी।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी एएसपी सुशील कुमार सिंह के देखरेख में पूरी भर्ती परीक्षा को संपन्न कराया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर अलग से मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा जनपदीय कंट्रोल रुम से भी परीक्षा केंद्रों का पुलिस के आला अधिकारी जायजा लेंगे। तीन उड़नदस्ता टीम का भी गठन किया गया है। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाने के लिए मोबाइल ड्यूटी भी लगाई गई है, जिससे शहर के चौराहों एवं अन्य स्थानों पर किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाए। क्यूआरटी टीम बनाकर रिजर्व व अन्य स्थानों पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्हें बनाया गया है परीक्षा केंद्र छात्र संख्या

-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद 240
-राजकीय आईटीआई कॉलेज चकदही 144
-एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद 480
-एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद 480

- महामाया पालीटेक्निक इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी बालूशासन 168
- मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद 240

- नेहरु कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद 240
- संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज मगहर 384
- सरदार पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल भदांह 240
000000000000000000000000000000
परीक्षा शुरू और छूटने पर रहेगा रूट डायवर्जन
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए टीएसआई परमहंस यादव की देखरेख में यातायात व्यवस्था पांच सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही परीक्षा छूटने के दौरान शहर में रूट डायर्वजन की व्यवस्था की गई है, जिससे जन सामान्य को आवागमन में कोई परेशानी न हो और किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाए।

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर हुई बैठक


संतकबीरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा को बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस सभागार में बैठक हुई। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा होना निर्धारित है। इसके लिए जिले में नौ केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे तक व द्वितीय पाली देापहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा कराया जाना प्रस्तावित है।प्रत्येक पाली में कुल 2616 परीक्षार्थी शामिल होगें। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने के लिए कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ अजीत चौहान, सीओ अजय सिंह आदि मौजूद रहे।


पुलिस भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित एवं नीयत समय पर सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरु कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पहले से ही पूर्वाभ्यास कर लिया गया था, जिससे परीक्षा के समय किसी भी तरह की असुविधा न हो।

- सुशील कुमार सिंह, एएसपी


इंटर तक के विद्यालय दो दिन बंद

संतकबीरनगर। प्रभारी डीएम जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24 और 25 अगस्त को आयोजित होने और 26 को कृष्ण जन्माष्टमी होने की स्थिति में शहर में परीक्षार्थी एवं अन्य लोगों का आवागमन बढ़ने को देखते हुए 23 एवं 24 अगस्त को जनपद के कक्षा एक से 12 तक तक के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित, सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालय बंद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed