फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police recovered Rs 20,000 that had been lost to fraud.

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने वापस कराए ठगी के 20 हजार रुपये

Fri, 16 Jan 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police recovered Rs 20,000 that had been lost to fraud.
संतकबीरनगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को साइबर ठगी के शिकार पीड़ित का सम्पूर्ण फ्राड 19986 रुपये की धनराशि वापस कराया। पीड़ित साइबर फ्रॉड से बच गया।
विज्ञापन

एसओ साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चौबे ने बताया कि पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उन्होंने गूगल पे के माध्यम से अपने रिश्तेदार को पैसा भेजा था, जो फेल्ड हो गया। जिसके संबंध में जानकारी लेने के लिए पीड़ित ने कस्टमर केयर का हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। इसके बाद गलत नंबर पर काल कर दी। कस्टमर केयर से बात न होकर जालसाज के पास काल चजी गई। उसने पीड़ित से ओटीपी लेकर ठगी की। साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। संबंधित बैंक और भुगतान गेटवे से संपर्क कर ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया। साइबर क्राइम पुलिस के त्वरित तकनीकी हस्तक्षेप से धोखाधड़ी की रकम वापस हुई।
विज्ञापन

-
साइबर फ्राॅड से बचने का उपाय
• किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी अज्ञात खाते में पैसा ट्रांसफर न करें ।

• बैंक अधिकारी बनकर आने वाले संदिग्ध कॉल / मैसेज पर विश्वास न करें ।

• किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।

• साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर सेल को सूचित करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed