{"_id":"66104da7fcc8f9149609e244","slug":"police-raided-chc-to-arrest-the-accused-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112361-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीएचसी पर पुलिस ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीएचसी पर पुलिस ने मारा छापा
Sat, 06 Apr 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
- सीएचसी प्रभारी ने दो दिन पहले आठ दलालों पर दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामकृष्ण मिश्र ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर सहित समूचे अस्पताल की जांच-पड़ताल की गई। आरोपितों की तलाश की गई। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। फिलहाल मौके पर कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पुलिस ने रोगियों से भी पूछताछ की। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस को सूचना देने का अनुरोध किया।
बता दें कि दो दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी आईडी गौरव ने सीएचसी में व्यवस्था प्रभावित करने एवं रोगियों के हाथ से पर्चा छीन कर दलाली करने के आरोप में आठ नामजद आरोपितों के खिलाफ मेंहदावल थाने में केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से ही समूचे मेंहदावल में हड़कंप मचा रहा। इसी मामले में जांच पड़ताल व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को अस्पताल में पुलिस टीम पहुंची। परिसर के साथ-साथ समूचे अस्पताल की जांच पड़ताल की गई। लोगों से आरोपितों के बारे में जानकारी ली गई। इसके साथ ही चिकित्सकों से भी बातचीत की गई। पिछले चार दिनों से मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
सीएचसी प्रभारी ने अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित करने और रोगियों के साथ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। इसी केस के सिलसिले में थानाध्यक्ष की ओर से अस्पताल में छापेमारी कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है।
विज्ञापन
- राघवेंद्र सिंह राठौड़, सीओ मेंहदावल