{"_id":"68d43bd580e0a9d7410d7e14","slug":"police-personnel-along-with-sp-did-a-foot-march-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138848-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एसपी संग पुलिस कर्मियों ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एसपी संग पुलिस कर्मियों ने किया पैदल मार्च
Thu, 25 Sep 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
मगहर में पैदल गश्त करते एसपी व अन्य-स्रोत पुलिस
मगहर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने नवरात्र व दशहरा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सुरक्षा की दृष्टिगत नगर पंचायत मगहर में पुलिस बल के साथ पैदल रूट मार्च किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा नेशनल हाईवे स्थित पुलिस चौकी से शेरपुर, कताई मिल चौराहा, काजीपुर चौराहा, शाही जामा मस्जिद, रानी बाजार, तकिया बाजार आदि रूट मार्च के दौरान कस्बा वासियों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। एसपी ने लोगों से अपील किया है कि त्योहार परंपरागत तरीके से ही मनाए। मूर्तियों की हाइट मानक से अधिक न रखें। पंडाल में समिति के सदस्य जिम्मेदार व्यक्तियों को बनाया जाए। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें। परंपरागत विसर्जन मार्ग द्वारा ही मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाए तथा किसी भी नई परंपरा की शुरूआत न करें। किसी भी समस्या अथवा शिकायत की दशा में तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें।
पुलिस अधीक्षक के साथ पैदल रूट मार्च में सीओ अजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय, पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।