{"_id":"64860c5ef77562f72c024788","slug":"police-meet-to-faimily-khalilabad-news-c-7-1-203050-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने चार परिवारों को मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने चार परिवारों को मिलाया
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाने पर रविवार को साथ-साथ कार्यक्रम के तहत चार परिवारों के बीच सुलह समझौता कराया गया। इस दौरान दंपति को एक साथ रहने को राजी किया गया।
महिला थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में कुल चार मामले आए। इसमें सुलह समझौता कराया गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव ने बताया कि नजमा खातून और दिलशाद अहमद के बीच पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था। दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के बाद दोनों पक्ष एक साथ खुशी- खुशी रहने को तैयार हुए।
इसी तरह से प्रियंका और दिनेश कुमार के बीच पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के बाद एक साथ रहने को राजी हुए। इसी क्रम में सिंधु और राहुल तथा सरिता और गुलाब चंद्र के बीच पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था। दोनों पक्षों को काफी समझाया बुझाया गया। इसके बाद एक साथ रहने को सहमति दी।
विज्ञापन
सभी मामलों में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।