फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police is finding the patrons of the accused of molesting a student

Sant Kabir Nagar News: छात्रा से छेड़खानी के आरोपी के शरणदाताओं का पता लगा रही पुलिस

Mon, 02 Oct 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 02 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police is finding the patrons of the accused of molesting a student
मेंहदावल। पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्कूल से घर जा रही छात्रा से 10 दिन पूर्व छेड़खानी तथा विरोध करने पर मारपीट का आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। वैसे तो पुलिस की दो टीमें गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। इधर, आरोपी युवक के समर्पण करने के मद्देनजर सादी वर्दी में पुलिस कोर्ट परिसर के आसपास मंडरा रही है। साथ ही पुलिस ने कुकीं की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी के शरणदाताओं का भी पता लगाया जा रहा है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से छात्रा के परिजनों में रोष है और वे सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


मेंहदावल नगर में स्थित थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर 10 दिन पूर्व स्कूल से पढ़कर अपने घर वापस आ रही छात्रा के साथ रास्ते में शोहदे व मनबढ़ युवक ने सरे बाजार छेड़खानी की थी। विरोध दर्ज कराया तो आरोपी युवक ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। परिवार वाले थाने पहुंचे। पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश बनाती रही, लेकिन उसके हाथ आरोपी नहीं लगा।
विज्ञापन

इधर परिजन भी घर में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। एक सप्ताह पहले आरोपी की लोकेशन कैंपियरगंज मिलने पर पुलिस की दो टीमें घंटों डेरा डाली रहीं, लेकिन आरोपी की लोकेशन बदल गई। काफी प्रयास के बाद भी आरोपी जब पुलिस के हाथ नहीं लगा तो दोनों टीमें थाने लौट आईं। तीन दिन पूर्व आरोपी युवक के विरुद्ध 82 की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डुग्गी-मुनादी की कार्रवाई की है। आरोपी के मकान पर नोटिस भी चस्पा कराया है। उसके बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। चर्चा है कि आरोपी युवक को परिजन कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है, लेकिन हड़ताल व छुट्टियों के कारण उसे सफलता नहीं मिल पा रही है। इसकी सूचना मिलने से पुलिसकर्मी सादी वर्दी में न्यायालय परिसर के इर्द-गिर्द सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार लगी हुई हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। आरोपी के विरुद्ध 82 की कार्रवाई पूरी हो चुकी है और 83 की कार्रवाई प्रक्रिया में है।

00
छात्रा से छेड़खानी करने वाले युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबाव बना रही है। सीआरपीसी की धारा 82 की कार्रवाई हो चुकी है। धारा 83 की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, आरोपी युवक के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी मंगाई जा रही है। घटना के दौरान व घटना के बाद आरोपी किसके-किसके संपर्क में था? इसका भी पता लगाया जा रहा है। जो भी लोग आरोपी युवक का सहयोग कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई सभी पर होगी। -अमरीश भदौरिया, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed