फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police is congretulation

Sant Kabir Nagar News: खोए मोबाइल पाकर लोग हुए खुश

Wed, 05 Jul 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
police is congretulation
पुलिस लाइन सभागार में गायब हुए मोबाइल को लोगों में बितरण करते एसपी सत्यजीत गुप्ता।संवाद
संतकबीरनगर। पुलिस की सर्विलांस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिले के अलावा गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर और आंध्र प्रदेश तक के खोए 120 मोबाइलों को ढूंढ निकाला। इसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई गई। मंगलवार को एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस लाइंस सभागार में आवेदकों को बुलाकर मोबाइल वितरित किया। खोए मोबाइल पाकर आवेदकों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि दो महीने के भीतर काफी संख्या में लोगों ने आवेदन देकर मोबाइल गुम होने की सूचना दी। मोबाइल को ढुंढवाए जाने की मांग की। लापता मोबाइल को ढूंढने के लिए सर्विलांस सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक दूबे, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा, मनीष गुप्ता, अभय उपाध्याय और कांस्टेबल अमरजीत मौर्या को लगाया गया। सर्विलांस टीम ने कड़ी मेहनत करके करीब 25 लाख कीमत के 120 लोगों की मोबाइलों को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

आवेदकों को बुलाकर मोबाइल का वितरण किया गया। इसमें कामी रेड्डी आंध्र प्रदेश का मोबाइल भी मिला। मोबाइल पाने के बाद डीघा निवासी संपत राजभर, सूंगापंखी निवासी दीपक, दुधारा निवासी सीमा देवी, मनियरा निवासी सनोज सिंह, नेहिया खुर्द निवासी पंकज गुप्ता, इस्लामनगर निवसी अली, रेवडा गोरखपुर निवासी उमेश कुमार ने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि मोबाइल मिल जाएगी, लेकिन पुलिस ने ढूंढ कर मोबाइल दिया। लोगों ने सर्विलांस सेल के पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना की और धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed