फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police is alert about the security of vote counting

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय में चार दिन से नहीं है बिजली

Sat, 13 May 2023 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police is alert about the security of vote counting
सेमरियावां। ब्लॉक के बीडीओ कार्यालय में चार दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे कर्मचारी गर्मी से परेशान हैं। बिजली न रहने से कार्य भी बाधित है। ब्लॉक कर्मी बिजली बिल बकाया होने से आपूर्ति बाधित समझ रहे हैं, जबकि बिजली निगम बिजली केबल ख़राब होने की बात बता रहा है।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय में नौ मई को लाइनमैन आया और बिजली केबल काट दी। इससे ब्लॉक की बिजली बाधित हो गई। बिजली कर्मी समझे कि बिल बकाया होने से बिजली बाधित कर दी गई है। चार दिन से बिजली बाधित होने से ब्लॉक का कार्य प्रभावित है। मनरेगा सेल, एडीओ पंचायत कार्यालय में कार्य फीडिंग नहीं हो पा रही है। फरियादियों को भी बिजली बंद होने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र करमाखान के जेई इंद्रेश गुप्ता ने बताया कि पीएनबी के ट्रांसफार्मर से ब्लॉक कार्यालय की बिजली हटाकर सीएचसी ट्रांसफार्मर से जोड़ दी गई है। ब्लॉक कार्यालय की केबल खराब होने से बिजली बाधित है। बिल बकाया जैसी कोई वजह नहीं है। ब्लॉक कार्यालय से केबल मिलने पर दूसरी केबल लगा दी जाएगी। बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने बताया कि बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम से बात कर आपूर्ति जल्द ही शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed