फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police investigation

Sant Kabir Nagar News: पुलिस के खौफ से सिवान में ग्रामीणों ने गुजारी रात

Wed, 21 Jun 2023 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
police investigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर (मोहरैया) में मंगलवार को पुलिस के ऊपर हमले के बाद नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरी रात पुलिस दबिश देती रही, लेकिन घर पर केवल महिलाएं और बच्चे ही मिले। पुरुष घर छोड़कर फरार हैं। आरोपियों के अलावा अन्य पड़ोसी भी पुलिसिया भय से नाते रिश्तेदारों के घर या सिवान में रहकर रात गुजार रहे हैं।
मंगलवार को काली जगदीशपुर (मोहरैया) में उपद्रवियों ने दिन दहाड़े जमकर उत्पात मचाया। कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे सिपाही प्रशांत त्रिपाठी और अरुण गोंड के ऊपर हमला कर दिया। दोनों कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो अलग- अलग अभियोग दर्ज किया था, जिसमें मुख्य रूप से हत्या प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा, सेवन सीएलए एक्ट, मोबाइल क्षतिग्रस्त सहित अलग धाराओं में आठ नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दिन में तो पुलिस आरोपियों को दबोचने का ताना बाना तैयार किया। सूरज के ढलने के साथ ही पुलिस की गतिविधि तेज हुई।
विज्ञापन

आरोपियों को दबोचने के लिए अंधेरी रात में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापा मारना शुरू कर दिया। आरोपियों और सहयोगियों के घर पर केवल महिलाएं, बच्चे ही मिले। भय इस तरह व्याप्त था कि गांव के पुरुषों ने नाते रिश्तेदारों या फिर सिवानों को अपना शरण स्थल बना लिया था। सिवान में रह रहे लोग दूर से ही रोशनी देखकर चौकन्ना हो जा रहे थे। ग्रामीणों की मानें तो दो नामजद आरोपी पुलिस हत्थे चढ़े हैं। मंगलवार को पुलिस को चुनौती देने वाले आरोपी दुम दबाकर गायब हो गए। पुलिस मुखबिरों का जाल बिछाकर हर हाल में आरोपियों को दबोचने की रणनीति बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ भगवान सिंह ने बताया कि पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। अज्ञात में दर्ज मुकदमे में आरोपियों की पहचान की जा रही है। किसी निर्दोष को डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed