फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police investigating the role of hawkers in the theft case

Sant Kabir Nagar News: चोरी के मामले में फेरी वालों की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Thu, 16 Jan 2025 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police investigating the role of hawkers in the theft case
रोसयाबाजार। पौली चौराहे पर सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में शटर का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले में पुलिस फेरी वालों पर नजर रख रही है। साथ ही कुछ अन्य संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस घटना की तह में जाने का प्रयास कर रही है। अभी तक पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार की रात शटर का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना के मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बारीकी से पड़ताल कर रही है। फेरी लगाने वाले और संदिग्धों की जांच पुलिस लगातार कर रही है। संदिग्ध मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने 16 लोगों से की पूछताछ : चोरी की घटना के बाद से ही पौली के चौकी प्रभारी अशोक कुमार दुबे के निर्देशन में क्षेत्र में घूमने वाले फेरी वालों की लगातार जांच की जा रही है। बुधवार को चौकी क्षेत्र के अंतर्गत फैरी लगाकर कारोबार करने वाले 16 लोगों को पुलिस ने बुलाया और उनका आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पता नोट किया। साथ ही साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि घटना की रात उस क्षेत्र से होकर कौन-कौन गुजरा और किधर गया।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed