{"_id":"6a3ec034520050db020be18c","slug":"police-helped-a-young-man-who-had-fallen-victim-to-cyber-fraud-recover-10000-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152854-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने वापस दिलाए 10 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने वापस दिलाए 10 हजार रुपये
विज्ञापन
संतकबीरनगर। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत थाना दुधारा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को 10 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस दिलाई है।
ग्राम सुम्हा निवासी विजय कुमार दुबे ने बताया कि 20 अप्रैल को उनकी मां के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को रिश्तेदार बताकर फोन किया। उसने अस्पताल में भर्ती होने का हवाला देकर तत्काल 10 हजार रुपये की मांग की। विश्वास में आकर रुपये भेज दिए गए, लेकिन बाद में पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद पीड़ित ने थाना दुधारा की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई।
साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी ऋषिकेश यादव ने शिकायत दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस की प्रभावी पैरवी और तकनीकी प्रयासों के चलते पीड़ित के खाते में 10 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति रिश्तेदार बनकर पैसों की मांग करे तो पहले उसकी पहचान की पुष्टि अवश्य करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।