फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police held a meeting with DJ operators in Bakhira.

Sant Kabir Nagar News: डीजे संचालकों के साथ बखिरा में पुलिस ने की बैठक

Tue, 24 Feb 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police held a meeting with DJ operators in Bakhira.
संतकबीरनगर। बखिरा थाना पर एसओ सतीश कुमार सिंह की अगुवाई में आगामी त्योहार को देखते हुए डीजे संचालकों के साथ बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में आयोजित हुई इस बैठक में सभी डीजे संचालकों को शासन की मंशा, ध्वनि प्रदूषण संबंधी मानक, और न्यायालय के आदेश-निर्देश के संबंध में विस्तार से उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

एसओ सतीश कुमार सिंह ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ही डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन किया जाएगा। मानक से अधिक ध्वनि स्तर (डेसीबल) पर किसी भी प्रकार का संचालन नहीं होगा। किसी भी धार्मिक स्थल, अस्पताल, विद्यालय या संवेदनशील स्थानों के निकट विशेष सावधानी बरती जाएगी। शांति व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस ने सभी डीजे संचालकों से एक अनुबंध पत्र भरवाया। पुलिस ने यह भी बताया कि होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। नियम का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना के अन्य पुलिस कर्मी व डीजे संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed