{"_id":"5d1cac7b8ebc3e3cca07b3d4","slug":"police-don-t-back-to-shot-criminal-for-stop-crime-khalilabad-news-gkp3124682127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी बृजेश सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी बृजेश सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया
विज्ञापन
नवागत पुलिस अधीक्षक वृजेश कुमार सिंह।
- फोटो : KHALILABAD
अपराध नियंत्रण के लिए गोली चलाने से नहीं हिचकेगी पुलिस
- नवागत एसपी बोले- गरीब, पीड़ित को सुलभ व सुगम न्याय दिलाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नवागत पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता होगी। जरूरत पड़ी तो पुलिस अपराधी पर गोली चलाने से भी नहीं हिचकेगी। गरीबों, पीड़ितों को सुलभ व सुगम न्याय दिलाने के लिए कदम उठाएंगे।
वर्ष 1991 बैच के पीपीएस बृजेश सिंह आईपीएस कैडर में प्रमोट हुए हैं। इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण करने वाले पुलिस अधीक्षक वर्ष 1988 में एग्रीकल्चर विभाग में भी काम कर चुके है। उनकी पहली पोस्टिंग सीओ के रूप में बांदा में हुई थी। इसके बाद वह इसी पद पर फिरोजाबाद, आगरा, एटा, बरेली, हमीरपुर, मऊ, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर व लखनऊ में तैनात रहे। साथ ही एएसपी के रूप में विशेष सुरक्षा तकनीकी सेवा व गोरखपुर में एएसपी के रूप में कार्य कर चुके हैं। मूल रूप से बलिया जिला निवासी पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे। संगठित अपराध को रोकने के लिए पुलिसिंग को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप काम होगा और प्रतिदिन नौ से 11 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहकर फरियाद सुनेंगे। महिला अपराध को रोकने के लिए पूरा ध्यान दिया जाएगा। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।