{"_id":"67fe9fce3aed3a18f5082627","slug":"police-detained-the-workers-of-bhammu-before-they-could-reach-the-collectorate-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-131235-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कलक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही भामुमो के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कलक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही भामुमो के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया नजरबंद
Tue, 15 Apr 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
हरिप्रसाद गौतम व अन्य कार्यकर्ताओं को रमवापुर सरकारी में नजरबंद किए पुलिस
बेलहर। जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने जा रहे भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों को पुलिस ने मंगलवार की सुबह ही उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। इसको लेकर दिनभर काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा।
भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने करंट से किशोरी की मौत के मामले में बिजली निगम पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा तथा सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का एलान किया था। इसकी जानकारी होते ही प्रशासन सतर्क हो गया।
संगठन के पदाधिकारी बेलहर थानाक्षेत्र के हैं, इसलिए सुबह ही बखिरा पुलिस ने लेदवा श्रीपाल निवासी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राहुल मद्धेशिया, बेलहरकला थानाक्षेत्र के लोहरसन निवासी सचिन राव के साथ ही बहुजन क्रांति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद गौतम निवासी रमवापुर सरकारी को पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
तीनों पदाधिकारियों को देर शाम तक घर में बैठाए रखा। इस कारण वे जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने बताया कि 28 अप्रैल को जिलाधिकारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया है। देर शाम उन सभी लोगों को नजरबंदी से रिहा कर दिया गया।