{"_id":"6704257f0d368d579c09d762","slug":"police-arrested-the-suspect-in-the-case-of-keeping-a-bicycle-on-the-railway-track-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-121926-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक पर साइकिल रखने के मामले पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक पर साइकिल रखने के मामले पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा
Mon, 07 Oct 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
पीडीएफ और फॉलोअप का लोगो
- दो स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज में कैद है संदिग्ध युवक
- सब्जी मंडी के पास से पुरानी साइकिल चोरी करने की रही चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
कोतवाली पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर साइकिल रखने के मामले में सोमवार को एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध नशे का आदी है। उसने साइकिल चोरी कर रेलवे ट्रैक पर रखा था ताकि वह कबाड़ बन जाए और वह उसे बेच कर नशे का सामान खरीद सके। संदिग्ध बाजार से लेकर रेलवे ट्रैक की ओर जाते समय अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। बस्ती आरपीएफ की टीम भी आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवक के पिता पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। करीब 28 साल का युवक नशे का आदी है। मामले की जांच कर रही पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी दौरान समय माता मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक साइकिल के साथ दिखा। बताया जा रहा है कि उसने समय माता सब्जी मंडी के पास से वह साइकिल चोरी की थी। उसने वहां एक दुकान से तीन अखबार खरीदे। इसके बाद वह पुराने एआरटीओ कार्यालय के सामने रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। वहां सुबह 05:18 से 06:02 के बीच में रेलवे ट्रैक पर पेपर और साइकिल लेकर जाते एक अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। इसके अलावा सीसीटीवी में मंदिर पर पूजा करने आई एक महिला से भी उसकी पुष्टि हुई।
साइकिल टूटने का कर रहा था इंतजार
जांच से जुड़े लोगों की मानें तो आरोपी ट्रैक पर साइकिल रखकर ट्रेन के गुजरने का टूटने का इंतजार कर रहा था। समय बिताने के लिए वहीं बैठकर अखबार पढ़ रहा था। साइकिल टूटने के बाद वह उसे कबाड़ी के यहां बेचने की तैयारी में था, जिससे मिले रुपये से वह नशे का सामान खरीदता।
विज्ञापन
मालूम हो कि शनिवार सुबह मगहर व खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के मध्य पोल संख्या 537-21 पर गाड़ी संख्या 19410 के ट्रैक पर साइकिल रखने के मामला सामने आया था। बस्ती आरपीएफ ने लोको पायलट की तहरीर पर केस दर्ज किया था।
रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से साइकिल टकराने के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर विंदु पर गहनता से जांच कर रही है। कुछ स्थानों पर आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ है। अन्य स्थानों की जांच की जा रही है।
- सतीश कुमार सिंह, कोतवाल