{"_id":"641b4677b008691ca40a6c16","slug":"police-arrested-six-people-involved-in-gambling-khalilabad-news-c-7-1-95284-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 22 Mar 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। पुलिस ने मंगलवार देर शाम शनिचरा बाजार में एक मकान में जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया।
एओ जयवर्धन सिंह ने बताया की शनिचरा बाजार में राघव शर्मा के मकान में शिव कुमार मौर्य किराएदार के रूप में रहते हैं। सूचना मिली कि जिस मकान में शिव मूरत मौर्य बतौर किराएदार रह रहे हैं, उस कमरे में कुछ लोग बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। मौके से 1.34 लाख रुपये, छह मोबाइल फोन, दो गड्डी ताश की पत्ती बरामद हुई। मौके से दो लावारिस बाइक भी मिली।
एसओ ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों की पहचान विशाल कुमार अग्रहरि निवासी गायघाट, महुली, विजय कुमार निवासी बंडा बाजार धनघटा, शिव कुमार मौर्य निवासी लखुआ पाकड़ थाना बेलघाट जिला गोरखपुर, रेहान उर्फ मोहम्मद जैनुल निवासी भभौरा थाना राजे सुल्तानपुर जिला अंबेडकर नगर, मनोहर निवासी उमरिया बाजार थाना धनघटा के रूप में हुई। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया।