फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police arrested an accused

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

Fri, 29 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Fri, 29 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिहवा पुलिस ने रात में छिबरा गांव निवासी खुर्शीद पुत्र सहाबुद्दीन के घर पर छापेमारी की। पुलिस जुबेर और सुहेल के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

 उसके बाद पुलिस ने नवीरहम पुत्र हनीफ के वहां छापेमारी किया। मोहम्मद सिद्दीक पुत्र नवीरहम को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
 उसके बाद फोर्स ने हसन रजा पुत्र इद्दन और शरीफ पुत्र अलीरजा के घर पर भी दबिश दिया। उनके घरों के युवा पुलिस के भय से घर छोड़ कर भाग गए।
  मोहम्मद सिद्दीक की बेटी नसीमा खातून का आरोप था कि घर का दरवाजा तोड़ कर पुलिस ने उसके पिता को पकड़ा और घर में ताड़व किया। घर में रखे सामान को पुलिस उठा ले गई। रेहाना खातून पत्नी सुहेल अहमद,सबीरा खातून पत्नी जुबेर अहमद का आरोप था कि  पुलिस ने उनके घर में भी घुस कर फाटक तोड़ दिया और घरो में रखा सामान भी तितर बितर किया।
 पुलिस ने घर के पुरुष को न पाकर अपना गुस्सा महिलाओं पर उतारा। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि नामजद आरोपियो की तलाश हो रही है।
 छिबरा गांव निवासी मोहम्मद सिददीक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस पर महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार और लूटपाट का लगाया गया आरोप गलत है।
 एसपी वीपी श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस सही काम कर रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है जो भी आरोप लगे है गलत है।          
विज्ञापन

   पुलिस कार्रवाई से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया
मेंहदावल । छिबरा गांव में पुलिस की कार्रवाई से नाराज गांव वालों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि पूर्व विधायक के समर्थक नबी रहम के घर  पुलिस पहुंची और उनके भाई के बारे मे पूछताछ की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

  भाई के बाहर रहने की बात बताने के बाद भी पुलिस नही मानी और तलाशी के नाम पर घर में घुसकर तोडफ़ोड़कर की ।
  जुबेर अहमद व अमीना का आरोप था कि पुलिस ने अभियुक्तों के गिरफतारी के नाम पर अब घरों की महिलाओं को परेशान कर रही है।
 पीड़ितों ने घटना की शिकायत जिला प्रशासन व शासन में करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिनाफ कार्रवाई व स्थांतरण की मांग की है ।
 प्रदर्शन करने वालों में प्रेमादेवी, रेशमा खातून, सबीना, सीताराम, आलम, सद्दाम हुसेन, सुशीला, मीना, रामनाथ, गोबिन, आरती, शलीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed