{"_id":"61e452be6815b565de1ae02f","slug":"police-arrest-two-people-khalilabad-news-gkp4239052185","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 पुड़िया स्मैक के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस ने कार को सीज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 पुड़िया स्मैक के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस ने कार को सीज किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 पुड़िया स्मैक के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस ने कार को सीज किया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शहर के गायत्री मंदिर के पास रविवार को कार सवार दो सगे भाई के पास से पुलिस ने 22 पुड़िया स्मैक बरामद किया। पकड़े गए सगे भाई शहर के ही निवासी हैं। पुलिस ने आरोपी सगे भाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।
चौकी इंचार्ज बरदहिया बाजार वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि कार से दो युवक शहर में घूम-घूमकर स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। कार सवार दोनों युवक गायत्री मंदिर के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर एसआई कौशल यादव, कांस्टेबल रवींद्र कुमार निषाद, कांस्टेबल सुशील गौड़ के साथ गायत्री मंदिर के पास घेरेबंदी करके कार सवार दोनों युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 22 पुड़िया स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान मोहन यादव और रोहन यादव निवासी पुरानी तहसील धोबी टोला खलीलाबाद के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्मैक की बिक्री करते हैं। कार को सीज कर दिया गया। आरोपी सगे भाईयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।