{"_id":"63ea7a13ecf73ca1ca0c9409","slug":"police-arrest-dulhans-father-khalilabad-news-c-7-1-52650-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: कर रहे थे बेटी के निकाह की तैयारी, थाने उठा ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: कर रहे थे बेटी के निकाह की तैयारी, थाने उठा ले गई पुलिस
Tue, 14 Feb 2023 04:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
Updated Tue, 14 Feb 2023 04:09 PM IST
सार
अकबर अली चपरा पूर्वी गांव निवासी यार मोहम्मद के घर शादी में शामिल होने पहुंचा है तो पुलिस अचानक पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अकबर अली फरार हो गया। पुलिस उसके जीजा यार मोहम्मद को ही थाने उठा ले गई। यार मोहम्मद के थाने जाने के बाद बराती और घराती परेशान हो गए।
विज्ञापन
चपरा पूर्वी गांव निवासी यार मोहम्मद की बेटी की शादी में मौजूद लोग।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनघटा क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव में सोमवार दोपहर अजीब वाकया सामने आया। पिता बेटी के निकाह की तैयारी कर रहे थे। चोरी के आरोप में दूसरे की तलाश में आई पुलिस उन्हें उठाकर थाने ले आई। बाद में रिश्तेदार और ग्रामीण जब थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें छोड़ा।
ग्रामीणों के अनुसार चपरा पूर्वी गांव निवासी यार मोहम्मद सोमवार को बेटी शबनम खातून की शादी करने की तैयारी में थे। शादी में शामिल होने के लिए यार मोहम्मद का साला भी पहुंचा था। यार मोहम्मद के साले बारीडीहा गांव निवासी अकबर अली पर चोरी करने का आरोप था। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।
पुलिस को पता चला कि अकबर अली चपरा पूर्वी गांव निवासी यार मोहम्मद के घर शादी में शामिल होने पहुंचा है तो पुलिस अचानक पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अकबर अली फरार हो गया। पुलिस उसके जीजा यार मोहम्मद को ही थाने उठा ले गई। यार मोहम्मद के थाने जाने के बाद बराती और घराती परेशान हो गए। थाने पर लाए गए यार मोहम्मद को छुड़ाने के लिए गांव के तमाम लोग थाने पर पहुंचे और शादी का हवाला देकर किसी तरह उन्हें पुलिस के चंगुल से मुक्त कराएं।
विज्ञापन
एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि यार मोहम्मद को तुरंत उन्हें थाने से घर भेज दिया गया। अकबर अली पर चोरी करने का आरोप है। जिसकी तलाश की जा रही है।