फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police are searching for the suspects in connection with the theft of 15 lakh rupees.

Sant Kabir Nagar News: 15 लाख की चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 03 Jan 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police are searching for the suspects in connection with the theft of 15 lakh rupees.
- खंगाली जा रही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज
विज्ञापन

- आने जाने वाले संदिग्धों की भी पुलिस कर रही शिनाख्त
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के सिंहोरवा वार्ड नंबर 3 बूंदीपार में नकदी व जेवरात समेत 15 लाख की चोरी के मामले में पुलिस केस दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने के साथ ही संदिग्धों की शिनाख्त भी की जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस को चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार, सिंहोरवा वार्ड नंबर 3 बूंदीपार निवासी अविनाश तिवारी परिवार के साथ 28 दिसंबर को नीम करौली दर्शन के लिए गए थे। उनके घर कोई नहीं था। 30 दिसंबर को जब वह रात में करीब 1:40 बजे वापस आए तो उनके घर के मेन दरवाजे की कुंडी टूटी थी। अंदर कमरों के दरवाजे टूटे मिले। अलमारी का भी ताला टूटा था। उसमें रखी नकदी व जेवरात गायब थे। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जांचकर तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल तेज कर दी।
विज्ञापन

एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है। साथ ही संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस की चार टीमें काम कर रही हैं। जल्द की आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। उन्हें गिरफ्तार करके जेल भिजवाया जाएगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज है। चोरों का अब तक सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed