{"_id":"57166e7c4f1c1b0e2c8b471d","slug":"pole-on-the-road-afraid-of-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क पर पोल, हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क पर पोल, हादसे का डर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क के बीचों बीच लगा पोल।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लगाए गए बेतरतीब विद्युत पोल हादसे को दावत दे रहे हैं, इसके बाद भी विभागीय अधिकारी आंख मूंदे हुए हैं। ऐसा ही है विधियानी होकर रेलवे स्टेेशन जाने वाले मार्ग पर। सड़क के बीचों दो से तीन पोल लगाए गए है। इसके जरिए हाई टेंशन की सप्लाई जाती है। वर्तमान में मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग बंद है और दक्षिणांचल से आने वाले छोटे-बड़े सभी वाहन इसी मार्ग से होकर गुजर रहे हैं, ऐसे में भी भी दुर्घटना हो सकती है।
वैसे तो शहर के कई क्षेत्रों में सड़क पर पोल लगा दिए गए है, लेकिन इस समय सबसे ज्यादा दिक्कत विधियानी से त्रिपाठी मार्केट मार्ग पर है। मार्ग पर वाहनों के बढ़ने से आए दिन जाम की समस्या खड़ी हो रही है। यही नहीं सड़क के बीचोबीच लगे विद्युत पोल समस्या को और बढ़ा रहे हैं। रात के समय में बिजली न रहने के दौरान सड़क पर लगे विद्युत पोल से टकराने की संभावना बढ़ जाती है। इससे लोग परेशान है। क्षेत्र के राम कुमार, विनोद आदि ने कहा कि बीच सड़क से पोल हटाए जाने की जरूरत है। इस पर विभागीय अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।