{"_id":"659057e08cebce35850edb28","slug":"pole-fell-down-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-7563-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली का पोल गिरा, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली का पोल गिरा, मची भगदड़
Sat, 30 Dec 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल के अंजाहिया बाजार में गिरे हुए बिजली के पोल को ठीक करते बिजलीकर्मी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता ने दुरुस्त कराया पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। कस्बे के अंजहिया बाजार में शनिवार को एक विद्युत पोल गिर गया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में पोल गिरने से कोई हादसा नहीं हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अवर अभियंता ने गिरे हुए पोल को ठीक कराया। पोल गिरने के कारण काफी देर तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
मेंहदावल नगर पंचायत का मुख्य बाजार अंजहिया में दोपहर बाद अचानक एक विद्युत पोल विद्युत तार समेत गिरने लगा। उस समय यहां भीड़-भाड़ रही। सब्जी मंडी भी यही है। इसके कारण लोगों का आवागमन काफी रहता है। पोल जमीन पर गिरते देखकर लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ।
मामले की सूचना अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव को मिली तो वह कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। लोगों से बात करने बाद उन्होंने पोल को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को लगाया। काफी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने बिजली पोल को ठीक कराया। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। हालांकि, काफी देर तक पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन
अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि गिरे हुए पोल को ठीक करा दिया गया है। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति भी बहाल हो गई है।