{"_id":"677587093e8160f2f307c81b","slug":"pneumonia-and-asthma-patients-increase-in-winter-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126409-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सर्दी में बढ़े निमोनिया और अस्थमा के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सर्दी में बढ़े निमोनिया और अस्थमा के रोगी
Wed, 01 Jan 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज का इलाज करते फिजिशियन डॉ कुमार सिद्धार्थ।
संतकबीरनगर। सर्दी के मौसम में निमोनिया और अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में रोजाना अस्थमा के करीब 50 से 60 मरीज और निमोनिया के 80 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इन मरीजों को दवा के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं।
सर्दी का मौसम अपने साथ कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में लोग निमोनिया, अस्थमा, त्वचा रोग की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 1032 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से करीब 130 मरीज बुखार से ग्रस्त थे और 40 मरीज निमोनिया के इलाज के लिए आए थे। करीब 80 मरीज सांस संबंधी रोग और 60 मरीज त्वचा संबंधी बीमारी के उपचार के लिए पहुंचे।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि सर्दी के मौसम में अस्थमा और निमोनिया के मरीजों को संख्या बढ़ गई है। हमारा प्रयास है कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्हें सलाह के साथ ही दवा दी जा रही है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
बचाव के उपाय
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
- खूब पानी पीएं, नियमित व्यायाम करें।
- मौसमी फलों व सब्जियों का सेवन करें।
- परेशानी होने पर योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।