फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   PM will virtually inaugurate the rejuvenation of railway station today

Sant Kabir Nagar News: रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का आज पीएम करेंगे वर्चुअली उद्घाटन

Mon, 26 Feb 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 26 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
PM will virtually inaugurate the rejuvenation of railway station today
संतकबीरनगर। अमृत भारत योजना के तहत खलीलाबाद रेलवे को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए स्टेशन पर प्रथम चरण में हुए कार्यों का पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुवली उद्धाटन करेंगे। इस दौरान खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। रविवार को डीआरएम ने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमतृ भारत योजना के तहत खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का चरणबद्ध तरीके से कायाकल्य होना है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने नौ करोड़ 99 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। अब तक प्लेटफार्म पर तमाम कार्य कराए गए हैं, जिसमें प्लेटफार्म पर आरसीसी लगाया गया है। टाइल्स की जगह गोटा स्टोन का कार्य हुआ है। प्लेटफार्म दो पर यात्रियों की सुविधा के लिए छाजन का विस्तार होगा। पब्लिक बूथ और पार्किंग व्यवस्था के साथ ही पार्क बनाए जाने की भी योजना है। इसके साथ अन्य कार्य होंगे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रथम चरण में हुए कार्याें का उद्धाटन करेंगे। इसके लिए सुबह 10.45 बजे से 11.45 के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों और रेलवे स्टेशन पर हुए कार्य का जायजा लेने मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार रविवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से जानकारी ली और कार्याें को देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी कार्य हो रहे हैं, वह गुणवत्तापूर्ण हो। खलीलाबाद स्टेशन अधीक्षक ए.के. गौंड ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान यातायात निरीक्षक अरविंद भट्ठ, डीसीआई विशाल श्रीवास्तव, अजीतेंद्र त्रिपाठी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभी खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर होने हैं यह कार्य
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन होगा। स्टेशन परिसर में उन्नत लाइटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल घड़िया, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, ग्लोसाइन बोर्ड, प्लेटफार्म दो पर यात्रियों की सुविधा के लिए छाजन का विस्तार, पार्किंग व्यवस्था, पार्क आदि के कार्य होंगे। जिसका टेंडर हो चुका है। जल्द ही यह कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ए.के. गौंड- स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed