फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   PM will virtually inaugurate the rejuvenation of railway station today

Sant Kabir Nagar News: शिकायत दर्ज करने के बाद भी नहीं मिल पा रहा ट्रांसफार्मर

Mon, 26 Feb 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 26 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
PM will virtually inaugurate the rejuvenation of railway station today
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र के पूरवा वार्ड के राजाबारी गांव में तीन दिन पूर्व 24 घंटे पहले लगा ट्रांसफार्मर दगा दे गया था। उस समय गांव के लोगों ने ऑनलाइन विद्युत निगम में जल गए ट्रांसफार्मर की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व जले ट्रांसफार्मर के बाद उसे सही न करने पर सभासद मनजीत मौर्य के प्रयास से नगर पंचायत का मोबाइल ट्रांसफार्मर बिजली निगम को उपलब्ध कराकर 24 घंटे से अंधेरे में डूबे 200 विद्युत उपभोक्ताओं के लिए विद्युत आपूर्ति चालू कराया गया। नगर पंचायत का मोबाइल ट्रांसफार्मर का दो फेस ही काम कर रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कत भी हो रही है, लेकिन शिकायत दर्ज कराने के 24 घंटे के अंदर विद्युत निगम को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। उसके बाद तीन दिन बीत जाने के बाद भी लेकिन ट्रांसफार्मर आज तक विद्युत सब स्टेशन मेंहदावल को उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन

इसके कारण जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलने में परेशानी हो रही है। विद्युत उपभोक्ता संजय पांडेय, वेद कुमार पांडेय, उमेश पांडेय, सौरभ पांडेय, महादेवख् ब्रह्मदेव आदि लोगों का कहना है कि शिकायत दर्ज करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगने के कारण पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पा रहा इससे काफी दिक्कत हो रही है। पानी की टंकी भरने में भी कठिनाई हो रही है। लोगों ने ट्रांसफार्मर लगाए जाने की विद्युत निगम के अधिकारियों से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed