{"_id":"629ba20e5eed9325eb51f3d4","slug":"pm-aawas-money-send-khalilabad-news-gkp439249516","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थी के खाते में भेजी गई पीएम आवास की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थी के खाते में भेजी गई पीएम आवास की रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाभार्थी के खाते में भेजी गई पीएम आवास की रकम
- अधिकारियों की लापरवाही से दूसरे के खाते में भेज दी गई थी किस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के कोदवट गांव निवासी लाभार्थी के पीएम आवास की धनराशि दूसरे के खाते में भेज दी गई थी। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो लाभार्थी ने गोरखनाथ मंदिर में जाकर मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी। सीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शनिवार को लाभार्थी के खाते में रकम भेज दी गई। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
नाथनगर ब्लॉक के कोदवट गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का चयन प्रधानमंत्री आवास के लाभ के लिए हुआ था। शासन की ओर से आवास बनाने के लिए दो किस्त भी भेज दी गई, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से धनराशि किसी दूसरे के खाते में भेज दी गई। जिला स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने सीएम से समस्या का समाधान कराने के लिए गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री ने समस्या समाधान का भरोसा दिया था। इस खबर को दो जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने संज्ञान लिया और जिम्मेदारों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद शनिवार को लाभार्थी के खाते पहली और दूसरी किस्त भेज दी गई।