फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pm aawas complete in paper

कागजों में आवास पूरा, मौके पर अधूरा

Mon, 14 Oct 2019 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Pm aawas complete in paper
पौली ब्लॉक क्षेत्र के पाराहरगोबिंद मे अधुरे पड़े आवास। - फोटो : KHALILABAD
कागजों में आवास पूरा, मौके पर अधूरा
विज्ञापन

- पौली में 555 आवास का है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। प्रधानमंत्री आवास योजना कागजों में ही पूरा किया जा रहा है। पौली ब्लॉक क्षेत्र में कई गांव ऐसे हैं जहां पर प्रधानमंत्री आवास का पैसा लाभार्थी के खाते में गया है लेकिन निर्माण कार्य अब भी अधूरा पड़ा है। जबकि इसे कागजों में पूरा दिखा दिया गया है।

ब्लॉक क्षेत्र के 555 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित किया जाना है। इसको लेकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा होने का दावा किया जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत इससे इतर है। ग्राम पंचायत पारा हरगोविंद के कल्यान पट्टी हरिजन बस्ती में 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास का धन मिल जाने के बाद भी आवास अधूरा पड़ा है। कल्यान पट्टी की हरिजन बस्ती में निवास करने वाली संगीता देवी पत्नी बाबूलाल और पुष्पा देवी पत्नी लक्ष्मण को आवास दिया गया है। जिसकी दीवार तैयार हो गई है। छत अभी अधूरा है। दूसरा आवास प्रेमशीला पत्नी सीताराम का है। जिसकी दीवार अभी अधूरी है। बीडीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आवास की किस्त दीवार खड़ी होने पर लाभार्थी के खाते में भेज दी गई है। यदि छत नहीं लगा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो धन की रिकवरी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed