फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Plunder gold from artisan uncovered

स्वर्ण कारीगर से लूट का पर्दाफाश

Sat, 27 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sat, 27 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
 एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि महुली क्षेत्र के जयरामपट्टी निवासी भीम वर्मा पुत्र कृष्ण सेवक वर्मा ने 20 फरवरी की रात सूचना दिया कि वह गहना आदि बनाने का कारीगर है।
विज्ञापन

 मेंहदावल से खलीलाबाद जाते समय रास्ते में बखिरा क्षेत्र के हावपुर भड़ारी चौराहे से 500 मीटर पहले बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक कर 60 ग्राम सोना, 8000 नकदी और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

 खबर पर वह और एएसपी के अलावा एसओ ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया था। 21 फरवरी को कारीगर भीम वर्मा की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 आगे बताया कि एएसपी के निर्देशन में सीओ और एसओ बखिरा को घटना के पर्दाफाश के लिए लगाया। पुलिस की जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत होने लगी।
 विवेचना से यह तथ्य सामने आया कि भीम वर्मा कुछ  व्यापारियों से उधार में लिए गए सोना को हड़प करना चाहता है। उसी वजह से उसने लूट की फर्जी कहानी गढ़ी है।
 एसओ बखिरा दिनेश यादव ,गोला बाजार चौकी इंचार्ज राजकुमार यादव की संयुक्त टीम ने हरदी पुलिया  के पास से कथित लूट में लूटे गए 43 ग्राम सोना के साथ भीम वर्मा और उसके साथी अजीत वर्मा निवासी बनौली थाना सहजनवा जिला गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
 पूछताछ में भीम वर्मा ने बताया कि वह कई व्यापारियों का करीब 200 ग्राम सोना और 50000 रुपये कर्ज है। साथी अजीत वर्मा की खलीलाबाद में हनुमानगढ़ मंदिर के पास सोने-चांदी की दुकान है।
  जहां वह काम करता है। अजीत वर्मा से भी उसने 20 ग्राम सोना उधार लिया था,जिसे चुकता नहीं कर पा रहा था। कर्ज में लिए गए रकम को न चुकता करना पड़े ,इस लिए उसने खुद लूट की फर्जी कहानी रची थी।

  जबकि उसी दिन 43 ग्राम सोना को उसने अजीत वर्मा को दे दिया था और सोना लेकर वह खलीलाबाद चला गया था।
 अजीत वर्मा ने बताया कि वह भीम वर्मा को अपना उधार में दिए सोना को हासिल करने के लिए घटना में उसका सहयोग किया।
 एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने, धोखाधड़ी करने, गबन और फर्जी लूट का मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।
  लूट की फर्जी घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 5000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed