{"_id":"57b4a3184f1c1be1706eb508","slug":"plenty-teach-daughters-algu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को खूब पढ़ाएं : अलगू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को खूब पढ़ाएं : अलगू
sant kabir nagar
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
द्वाबा विकास इंटर कॉलेज में छात्राओं को चेक देते विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा में बुधवार को तहसील क्षेत्र का कन्या विद्या धन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सपा विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में उच्च अंकों से पास 417 छात्राओं को 30-30 हजार रुपये के चेक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों से आह्वान किया कि बेटियों को बोझ न समझें, बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा दिलाएं।
विधायक ने कहा कि रक्षा बंधन के पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने इंटर पास छात्राओं को तोहफा दिया है। जिससे छात्राएं आगे की पढ़ाई आसानी के साथ कर सके। मुख्यमंत्री हर क्षेत्र में विकास करने और युवाओं को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। चाहे लैपटाप वितरण हो या 30 हजार रुपया कन्या विद्या धन देने का मामला हो ये सभी योजनाएं युवाओं के भविष्य को अच्छा बनाने के लिए चलाई जा रही है। सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामनरायन यादव, एसडीएम इंद्रभान तिवारी, सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पटेल, जयराम यादव, हरीशचंद्र यादव, अमर राय, सिंटू पाठक, प्रदीप सिंह, नाथनगर ब्लॉक के प्रमुख शिवनाथ यादव, सपा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार उर्फ चंदू यादव, काजी एजाज आदि लोग मौजूद रहे।