फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pleading for the arrest of the accused by tweeting from London

Sant Kabir Nagar News: लंदन में मौजूद शख्स की जालसाजों ने बेची जमीन

Thu, 12 Jan 2023 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pleading for the arrest of the accused by tweeting from London
लंदन से पीड़ित सहाब अहमद ने ट्वीट कर संतकबीरनगर पुलिस से फर्जी बैनामा कराने वालों के खिलाफ कार्र? - फोटो : KHALILABAD
लंदन से ट्वीट कर आरोपियों की गिरफ्तारी की लगाई गुहार
विज्ञापन

जालसाजों ने बेची दी है पीड़ित की जमीन, सात लोगों पर दर्ज है केस
धनघटा (संतकबीरनगर)। पांच साल से लंदन में रह रहे महुली क्षेत्र के छितही गांव निवासी सहाब अहमद की पैतृक भूमि को गांव के जालसाजों ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर बेच दी। इस मामले में सात लोगों पर जालसाजी का केस दर्ज है। पांच माह बाद भी जब नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने ट्वीट कर डीजीपी से मदद की गुहार लगाई है।
छितही गांव के रहने वाले सहाब अहमद पांच साल से लंदन में रहते हैं। गांव के अलावा अन्य गांवों के सिवान में उनकी पैतृक भूमि है। सहाब अहमद ने फोन पर बताया कि गांव के जबीउल्लाह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गांव के राशिद का फर्जी आधार बनवाकर उसे सहाब अहमद बना दिया। कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से फर्जी बैनामा दूसरों के नाम करा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मामले में उसके रिश्तेदार अब्दुल रउफ ने थाने में राशिद, जावेद अहमद, सेराज अहमद, जबीउल्लाह खान, अजय कुमार राना, लेखक महेंद्र सिंह व रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ 23 अगस्त 2022 को धोखाधड़ी, षड्यंत्र सहित अन्य संगीन आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। एसपी सोनम कुमार ने बताया कि निष्पक्ष विवेचना हो रही है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed