फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   players should be ready if they get coach

Sant Kabir Nagar News: कोच मिलें तो तैयार हों क्रिकेट और कबड्डी के खिलाड़ी

Mon, 24 Apr 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Apr 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
players should be ready if they get coach
संतकबीरनगर। मान्यवर कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में कोच की कमी है। इस वजह से वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन और कबड्डी के खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि, अन्य खेल के कोच इन्हें अभ्यास कराते हैं, पर संबंधित खेल का प्रशिक्षक न होने की वजह से खिलाड़ी मायूस हैं।
विज्ञापन

कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना करीब 11 साल पूर्व हुई थी। इस स्टेडियम की स्थापना का उद्देश्य था कि यहां पर खिलाड़ियों को पूरी सुविधा दी जाए। स्टेडियम में प्रतिदिन करीब 100 की संख्या में खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास करने पहुंचते हैं। स्टेडियम में वर्तमान में हाॅकी, फुटबाल, बाॅस्केटबाॅल, हैंडबाल और कुश्ती के कोच मौजूद हैं, जो खिलाड़ियों को अभ्यास कराते हैं। वाॅलीबाॅल, कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन के कोच की तैनाती स्टेडियम में नहीं है।
विज्ञापन

इन खेलों के खिलाड़ी दूसरे खेल के कोच के सहारे रहते हैं। क्रिकेट के खिलाड़ी अंशुमान का कहना है कि स्टेडियम में क्रिकेट के कोच न रहने की वजह से दिक्कत होती है। अन्य कोच के सहारे वह लोग अभ्यास करते हैं। यही हाल अन्य खेलों के खिलाड़ियों का भी है। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार का कहना है कि वाॅलीबाॅल, कबड्डी, बैडमिंटन और क्रिकेट के कोच नहीं हैं। इन खेल के खिलाड़ियों को अन्य कोच अभ्यास कराते हैं। खेल निदेशालय को पत्र भेजकर इन खेल के कोच की तैनाती की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed